राजगढ़: नाणू बगोडिया में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य सांस्कृतिक समारोह
सिरमौर के नाणू बगोडिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से लोक संस्कृति और राष्ट्रीय एकता का भव्य आयोजन हुआ। विधायक रीना कश्यप मुख्य अतिथि रहीं और समारोह में लोक नृत्य, कविता और साहित्यिक प्रस्तुतियां हुईं।