मैहर: मैहर में प्रस्तावित 300 बिस्तर वाले ज़िला अस्पताल स्थल का अतिरिक्त मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण
अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य अशोक वर्णवाल ने रविवार को मैहर जिले के भ्रमण के दौरान मैहर में बनने वाले 300 बिस्तरीय अस्पताल के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर उपयुक्तता के संबंध मे अवलोकन किया।इस दौरान उन्होंने सिविल अस्पताल मैहर का भी निरीक्षण किया। ए सी एस ने शिविल अस्पताल में गंदगी का आलम देख जताई नाराजगी,साथ ही सफाई ठेकदार को हटाने दिया निर्देश।