सिमडेगा: झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन सिमडेगा इकाई द्वारा मांगों को लेकर नगर परिषद के समीप अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की गई
झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन सिमडेगा इकाई के द्वारा अपनी मांगों को लेकर सिमडेगा नगर परिषद के समीप शनिवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। मौके पर सदस्य ने बताया कि 6 सूत्री मांगों को लेकर सरकार से कई बार बातें रखी लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ, इसको लेकर अब अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी इधर हड़ताल को लेकर सभी प्रकार के कार्य प्रभावित है।