सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस ने बैटरी चोर गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार ,एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
सिमडेगा पुलिस ने बैटरी चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। एसडीपीओ पवन कुमार ने शुक्रवार की शाम प्रेस वार्ता कर बताया कि जिले में बैटरी चोरी हो रही थी। जिसके आधार पर कार्रवाई की गई ,जिसमें किन्दिरकेला निवासी ललताभ खान,एव ओसामा खान शामिल है उनके पास चोरी के 5 बैटरी भी बरामद किया गया।मौके पर जलडेगा थाना प्रभारी उपस्थित थे