जमुई: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर व्यवहार न्यायालय परिसर में योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया गया संदेश
Jamui, Jamui | Jun 21, 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार सुबह 7 व्यवहार न्यायालय परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डीएलएसए अध्यक्ष संदीप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक मनोज सिन्हा ने योगाभ्यास कराया।