सहसवान: घर से एडमिट कार्ड निकलवाने की कहकर गई युवती घर नहीं पहुंची, जनपद संभल के युवक पर ले जाने का आरोप
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का मामला है। एक पीड़ित माँ का आरोप है की उनकी पुत्री एडमिट कार्ड निकलवाने की कह कर सहसवान गयी थी, लेकिन वापस नहीं लौटी घटना 02 जून 2026 11 बजे की है। काफी ढूंढने के बाद पता चला संभल जनपद के एक गाँव का युवक उनकी बेटी को बहला फुसलाकर लें है। पीड़ित माँ ने सहसवान पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।