जगदलपुर: मारकेल सुशासन तिहार में सांसद व विधायक ने शिविर में लिया भाग, जन समस्याओं के समाधान व योजनाओं की जानकारी का माध्यम
जगदलपुर, 06 मई 2026/ सुशासन तिहार के तहत जगदलपुर विकासखंड के ग्राम मारकेल में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। सुशासन तिहार के तहत आयोजित मारकेल शिविर में सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप एवं विधायक जगदलपुर श्री किरण सिंह देव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शासन की जनहितकारी पहल की सराहना की। सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि सुशासन