भभुआ: कुदरा और भगवानपुर प्रखंड के विद्यालय के सफाई कर्मियों ने वेतन मान को लेकर कैमूर डीएम को सौंपा ज्ञापन
Bhabua, Kaimur | Oct 17, 2024 आज गुरूवार को 1 बजे कुदरा और भगवानपुर प्रखंड के विद्यालय के सफाई कर्मियों ने वेतन मान को लेकर कैमूर डीएम को ज्ञापन सौंपा है। जिसपर जानकारी देते हुए सफाई कर्मियों ने बताया कि कुदरा एवं भगवानपुर प्रखंड के विद्यालयों में दिसंबर 2023 से लेकर अक्टूबर 2024 तक सभी सफाई कर्मियों को वेतन नहीं मिला है। और ना ही साफ सफाई करने वाला सामग्री दिया गया है।