भभुआ: सदुल्हपुर बधार में विद्युत करंट की चपेट में आने से मृत व्यक्ति के शव का सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Oct 17, 2024 बीते बुधवार की सुबह लगभग 9:00 बजे सदुल्हपुर गांव की बधार में खेत घूमने गए एक व्यक्ति की विद्युत करंट की चपेट में आने से से मौत हो गई। मृत व्यक्ति के शव का बुधवार की देर शाम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। मृत व्यक्ति सदुल्हपुर का रहने वाला बसंत राम पिता स्वर्गीय रमाकांत राम बताया जाता है। घटना को लेकर परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल बना रहा।