भभुआ: भभुआ सदर अस्पताल के एंबुलेंस कर्मी 5 सूत्री मांगों को लेकर कल से करेंगे हड़ताल
Bhabua, Kaimur | Oct 17, 2024 भभुआ सदर अस्पताल के एंबुलेंस कर्मी अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर कल से हड़ताल करेंगे। आज गुरूवार को 2 बजे जानकारी देते हुए एम्बुलेंस कर्मियों ने बताया कि हम लोग का वेतन तीन माह से नहीं मिल रहा है। जिसके कारण हम लोगों की हालात भुखमरी के कगार पर आ गई है। क्योंकि 102 एंबुलेंस का संचालक वर्तमान में पीडीपीएल कंपनी के द्वारा किया जा रहा है।