Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand
Sambalpur
newsdeshadesh
प्रदीप ठूंडू: संवाद से सुलझा थप्पड़ कांड, कंपनी ने कर्मचारियों के सम्मान और सुरक्षा का दिया भरोसा
Paonta Sahib, Sirmaur
| Jul 1, 2026
MORE NEWS
वायरल वीडियो RTO के आदेशों को बस संचालकों ने दिखाया ठेंगा! #cm #sirmour #rto #dc
Paonta Sahib, Sirmaur | Jul 3, 2026
World Book Of Records London 2026 के “सर्टिफिकेट ऑफ़ एक्सीलेंस” से सम्मानित हुईं पांवटा साहिब की डॉ. हरलीन कौर, प्रेसवार्ता में साझा किए अनुभव पांवटा साहिब की डॉ. हरलीन कौर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम करते हुए वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स, लंदन 2026 द्वारा प्रदान किए गए प्रतिष्ठित “सर्टिफिकेट ऑफ़ एक्सीलेंस” सम्मान को प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के साथ वह यह सम्मान हासिल करने वाली देश की पहली महिला बन गई हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान डॉ. हरलीन कौर ने अपने संघर्ष, मेहनत, समर्पण और इस सम्मान तक पहुँचने के सफर को मीडिया के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे देश, हिमाचल प्रदेश और पांवटा साहिब के लिए गर्व का विषय है। डॉ. हरलीन कौर ने युवाओं, विशेषकर बेटियों को संदेश देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने अपने परिवार, सहयोगियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और विश्वास ने इस उपलब्धि को संभव बनाया। प्रेसवार्ता में उपस्थित लोगों ने डॉ. हरलीन कौर को इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान के लिए शुभकामनाएं देते हुए इसे पांवटा साहिब और प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया।
Paonta Sahib, Sirmaur | Jul 3, 2026
नाहन 02 जुलाई। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज यहां उपायुक्त कार्यालय के सभागार में मिशन शक्ति अंबरेला तथा पोषण अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए गठित जिला स्तरीय निगरानी तथा समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि पोषण अभियान का मुख्य उद्देश्य 0-6 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं तथा किशोरियों में कुपोषण और एनीमिया की दर को कम करना तथा बच्चों में कम वजन, बौनापन और महिलाओं व बच्चों में खून की कमी को चरणबद्ध तरीके से खत्म करना है। इस योजना के तहत बच्चे के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाता है जो कि बच्चे के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अन्तर्गत बच्चे को स्थानीय पौष्टिक आहार, मोटे अनाज विशेषकर बाजरा और आहार विविधता को बढावा दिया जा रहा है तथा जो अति कुपोषित बच्चे अथवा जिनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं आता उन्हें पुनर्वास केन्द्रों में रखने का प्रबंध किया जाता है। जिला सिरमौर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 1486 आंगनवाड़ी केद्रों के माध्यम से 12617 गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, 6 माह से 6 वर्ष तक के 2635 बच्चों को पोषाहार एवं अन्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि बेटी बचाओ, बेटी पढाओ के अन्तर्गत जन्म के समय लिंग अनुपात में गत वर्ष के 957 की अपेक्षा इस वर्ष 1018 दर्ज की गई है जोकि देश तथा प्रदेश की तुलना में अधिक एवं उत्साह वर्धक है। जिला सिरमौर में इस वित वर्ष के दौरान 8 आंगनवाडी सह क्रेच संचालित किए जा चुके है तथा भविष्य में 57 क्रेच संचालित किए जाने प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान सामाजिक सुरक्षा के तहत 52 लाख, 11 हजार, 500 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है जिसके तहत अभी तक 119 पात्र लाभार्थियों को 14 लाख, 25 हजार, 935 रुपये की राशि दी जा चुकी है। इसी प्रकार इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत 18 वर्ष तक के पात्र 1891 लाभार्थियों को 57 लाख, 70 हजार, 228 रुपये जबकि 18 वर्ष से 27 वर्ष के 11 पात्र लाभार्थियों को 2 लाख, 26 हजार, 499 रुपये की वित्तीय सहायता वितरित की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार ने बैठक में मदों को क्रमवार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी (ग्रामीण विकास) अंजली गर्ग, जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर, जिला में कार्यरत सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Paonta Sahib, Sirmaur | Jul 2, 2026
Paonta Sahib, Sirmaur | Jul 2, 2026