World Book Of Records London
2026 के “सर्टिफिकेट ऑफ़ एक्सीलेंस” से सम्मानित हुईं पांवटा साहिब की डॉ. हरलीन कौर, प्रेसवार्ता में साझा किए अनुभव
पांवटा साहिब की डॉ. हरलीन कौर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम करते हुए वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स, लंदन 2026 द्वारा प्रदान किए गए प्रतिष्ठित “सर्टिफिकेट ऑफ़ एक्सीलेंस” सम्मान को प्राप्त किया है।
इस उपलब्धि के साथ वह यह सम्मान हासिल करने वाली देश की पहली महिला बन गई हैं।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान डॉ. हरलीन कौर ने अपने संघर्ष, मेहनत, समर्पण और इस सम्मान तक पहुँचने के सफर को मीडिया के साथ साझा किया।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे देश, हिमाचल प्रदेश और पांवटा साहिब के लिए गर्व का विषय है।
डॉ. हरलीन कौर ने युवाओं, विशेषकर बेटियों को संदेश देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने अपने परिवार, सहयोगियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और विश्वास ने इस उपलब्धि को संभव बनाया।
प्रेसवार्ता में उपस्थित लोगों ने डॉ. हरलीन कौर को इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान के लिए शुभकामनाएं देते हुए इसे पांवटा साहिब और प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया।