चकरनगर: हादसे में युवक की जान गई, शव का अंतिम संस्कार किया गया, एसडीएम ने किसान बीमा योजना के तहत सहायता राशि देने की बात कही
बीते दिवस हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 24 वर्षिय राघवेंद्र की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई थी।जब कि उसके पिता हरिविलास सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे।जिनका जे.के. हॉस्पिटल में उपचार जारी है। शनिवार सुबह करीब 11बजे एसडीएम ब्रह्मानन्द सिंह कठेरिया ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है ।मृतक के परिवार को किसान बीमा योजना के तहत सहायता राशि दी जाएगी