जतारा: खराब डीपी से परेशान लुहरगुवा गांव निवासी,कम वोल्टेज से खराब हो रहे लोगों के उपकरण
लुहरगुवा गांव में विद्युत डीपी खराब होने से ग्रामीणों को कम वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद बिजली विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। कम वोल्टेज के कारण घरों में लगे पंखे, कूलर, फ्रिज सहित अन्य विद्युत उपकरण खराब हो रहे हैं, जिससे लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने शीघ्र डीपी बदलकर समस्या का समाधान करने की