हिण्डोली: राजकीय कॉलेज हिंडोली में संविधान दिवस पर छात्राओं के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित, विजेताओं को मिला पुरस्कार
Hindoli, Bundi | Nov 27, 2026 राजकीय कॉलेज हिंडोली में प्राचार्य डॉ. प्रतिभा किरण की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया। डॉ. शशिकांत बैरवा और डॉ. पीतांबर दत्त शर्मा ने संविधान के अधिकारों, कर्तव्यों और डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान पर दिशा-निर्देश दिए। छात्राओं के लिए आयोजित प्रश्नोत्तरी एवं प्रतियोगिताओं में नीलू कुमारी वर्मा, दिनेश कुमार सैनी और अन्य विद्यार्थियों ने पुरस्कार जीते।