हनुमानगढ़: चक तीन यूटीएस के ग्रामीण बसें न रुकने से परेशान, ग्रामीणों ने मुख्य प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
अड्डे पर रोडवेज बस ठहराव की मांग के संबंध में चक तीन यूटीएस के ग्रामीणों ने गुरुवार को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के मुख्य प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चालकों की हठधर्मिता के कारण चक तीन यूटीएस के स्थाई अड्डे पर राजस्थान रोडवेज व राजस्थान लोक परिवहन की बसें नहीं रूक रही।