हनुमानगढ़: बीकानेर रेल मंडल के DRM गौरव गोविल ने अमृत भारत योजना के तहत बन रहे हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
बीकानेर रेल मंडल डीआरएम गौरव गोविल ने आज अमृत भारत योजना के तहत बन रहे हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। इस दौरान डीआरएम ने नव निर्मित VIP रुम में सीलन आने और स्टेशन के बाहर लगी लोहे की पाइपों के चोरी होने पर नाराजगी जताई वहीं करोड़ों रुपए की लागत से बन रहे रेलवे स्टेशन के उद्घाटन से पहले ही पाइपें चोरी हो गई।