हनुमानगढ़: जंक्शन पुलिस ने 816 ग्राम अफीम के साथ कार सवार 4 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने कार सवार चार नशा तस्करों के पास से 816 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ हनुमानगढ़ जंक्शन थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मिली जानकारी अनुसार गस्त के दौरान पुलिस ने नाकाबंदी लगाई और उसी दौरान पुलिस को एक कार आती हुए दिखाई दी। तलाशी के दौरान चारों युवकों से अफीम बरामद हुई।