हनुमानगढ़: 10 MOD नहर पर बातचीत के बहाने 2 युवकों पर धारदार हथियारों से हमला, दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया
हनुमानगढ़ सदर थाना क्षेत्र के 10 एम ओ डी नहर पर बातचीत के बहाने बुलाकर दो युवकों पर जानलेवा हमला कर घायल करने का एक मामला सामने आया है। दोनों घायलों को इलाज के लिए टाउन जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हनुमानगढ़ सदर पुलिस ने दोनों युवकों की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।