हनुमानगढ़: जंक्शन की श्याम सिंह कॉलोनी में चोरी करने के इरादे से घुसा युवक वार्ड वासियों के हत्थे चढ़ा
श्याम सिंह कॉलोनी में इन दिनों चोरों का आतंक है। हालांकि वार्डवासियों की सजगता से चोर चोरी करने में असफल हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार गुरुवार अल सुबह एक युवक चोरी करने के इरादे से श्याम सिंह कॉलोनी में घुसा। लेकिन वार्डवासियों की मुस्तैदी के चलते चोर उनकी पकड़ में आ गया। वार्डवासियों ने उक्त युवक को सूचना मिलने पर पहुंची जंक्शन थाना पुलिस के हवाले कर दिया।