हज़ारीबाग: बड़कागांव के ठाकुर मोहल्ला में धार्मिक जुलूस पर पथराव के बाद तनावपूर्ण स्थिति को लेकर हजारीबाग सांसद पहुंचे
बड़कागांव ठाकुर मोहल्ला के विश्वकर्मा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान एक समुदाय विशेष के लोगों के द्वारा बीते दिन पुलिस के सामने यहां पथराव होने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई और यहां दो समुदायों के बीच तनाव का माहौल बन गया। इस पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए।