हज़ारीबाग: पल्सर चोरी मामले में चानो ओवरब्रिज के समीप से मोटरसाइकिल के साथ तीन लोग गिरफ्तार
नीलांबर पीतांबर चौक से चोरी हुई पल्सर मोटरसाइकिल के साथ चानो बगीचा के पास ग्रामीणों ने तीन युवकों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा है। पकड़े गए युवक शातिर चोर है और चोरी के मामले में पूर्व में भी जेल जा चुके है। दिन के करीब एक बजे युवक उस वक्त पकड़े गए जब वह चानो रोड से लालपुर चौक की ओर जा रहे थे और मोटरसाइकिल मालिक की उस पर नजर पड़ गई।