हज़ारीबाग: अनुमंडल अस्पताल बरही में उपलब्ध होगी डायलिसिस की सुविधा, हंस फाउंडेशन रांची के साथ हुआ एमओयू
हजारीबाग अनुमंडल अस्पताल, बरही में डायलिसिस की सुविधा जल्द ही उपलब्ध होगी। इसके साथ ही शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग के अतिरिक्त संबंधित स्वास्थ्य संस्थान में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में हंस फाउंडेशन, रांची के साथ एमओयू किया गया है।