हज़ारीबाग: हुटपा पंचायत भवन से लैपटॉप, प्रिंटर और पैसे की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हुटपा पंचायत भवन में गेट का ताला तोड़कर चोरो ने लैपटॉप, प्रिंटर, रजिस्टर और नगदी सहित लाखों के सामान चोरी कर ली। इसकी सूचना मुफस्सिल पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस दल- बल के साथ पहुंचकर घटना की जानकारी ली और जाँच में जुट गई। पंचायत भवन में प्रज्ञा केंद्र चलता है।