शाजापुर: परिवहन विभाग व यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 5 स्कूलों वाहनों को किया जब्त, वसूला गया ₹32000 का शमन शुल्क
कलेक्टर ऋजु बाफना के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात थाना प्रभारी द्वारा संयुक्त रूप से बुधवार को शाजापुर में स्कूली वाहन, यात्री वाहन बस, मैजिक, ऑटो आदि की सघन चेकिंग का विशेष अभियान चलाया। जिला परिवहन अधिकारी राकेश भूरिया ने बताया कि चेकिंग के दौरान स्कूली वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, फायर फाइटर, फर्स्ट एड बॉक्स आदि चेक किए गए।