द्वारका: द्वारका जिले की एंटी बरगलरी सेल ने एक बदमाश को किया गिरफ्तार
द्वारका जिले की एंटी बरगलरी सेल की पुलिस टीम ने 1 हैबिट्यूल और एक्टिव बरगलर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस टीम ने दो चांदी के पायल, दो टो रिंग, एक चांदी का बैंगल, एक सिल्वर की रिंग और एक मोबाइल फोन को बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान दिनेश उर्फ दीपेश दोनों के रूप में हुई है और यह पहले से 6 मामलों में शामिल रह चुका है।