डंडई: तीसरी सोमवारी पर मंगरदह महादेव मंदिर में उमड़ी आस्था, 5 हजार कांवरियों ने 30 किमी पैदल चलकर चढ़ाया जल
Dandai, Garhwa | Aug 17, 2026 डंडई प्रखंड के लवाहीखुर्द स्थित प्रसिद्ध बाबा मंगरदह महादेव मंदिर में तीसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर समिति के अनुसार करीब 5 हजार कांवरियों और डाक बम ने छत्तीसगढ़ सीमा स्थित बालचौरा नदी से जल उठाकर करीब 30 किलोमीटर की नंगे पांव पैदल यात्रा कर बाबा का जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव, बोल बम और जय शिव शंकर के जयघोष से