बास्तानार: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने नकटी गांव में तोड़फोड़, बेदखली और पुनर्वास की कार्रवाई पर उठाए सवाल
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार पर गरीबों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया है। बैज ने कहा कि 40 वर्षों से बसे लोगों के घर तोड़कर विधायकों के लिए आवास बनाना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि नया रायपुर में खाली सरकारी जमीन होने के बावजूद गरीबों का मकान तोड़ना समझ से परे है।