पेटलावद: पेटलावद में जैन समाज ने मनाई दीक्षा जयंती, साध्वी श्री ने श्रावक-श्राविकाओं को किया सम्बोधित
सोमवार दोपहर करीब 5 बजे युग प्रधान आचार्य पूज्य धर्मदास जी महाराज साहब की दीक्षा जयंती पेटलावद में जैन समाज द्वारा मनाई गई। इस दौरान साध्वी श्री सुव्रता जी ने कहा कि लाखों के हार को जैसे एक छोटा सा दीपक खोज देता है वैसे ही ज्ञान का प्रकाश आत्म ज्ञान करा देता है। संसार से विरक्त कर देता है। ज्ञान से मन की विकृतियां चली जाती है। भाव शुद्ध हो जाते हैं।