पेटलावद: भैरूघाट टोल टैक्स के समीप यात्री बस पलटी, कई यात्री घायल
मंगलवार दोपहर 3 बजे थांदला से रतलाम की ओर जाने वाली कोठारी बस भेरूघाट टोल टैक्स के समीप असंतुलित हादसे का शिकार हो गई है। बताया जा रहा है कि बस में यात्री सवार थे, जिनमे कई यात्री घायल हुए है। मामला पेटलावद थाना क्षेत्र का बताया जा रहा हैं। घायल यात्रियों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।