पेटलावद: ग्राम पंचायत बामनिया में सरपंच व उपसरपंच पर किया गया हमला, पुलिस थाने पहुंचे पीड़ित
14 अक्टूम्बर को रात करीब 08 बजे पेटलावद जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बामनिया की सरपंच रामकन्या मखोड एवं उपसरपंच ब्रजभूषण सिंह परिहार पर हमले का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ महिला और पुरुषों ने मिलकर हमला किया है। घटना के बाद सरपँच ओर उपसरपंच पेटलावद थाने पर एफआईआर दर्ज करवाने पहुचे है।