पेटलावद: बावड़ी के ग्रामीणों ने स्वामित्व योजना निरस्त करने हेतु पेटलावद में तहसीलदार को सौपा आवेदन
14 अक्टूबर को दोपहर 04 बजे ग्राम बावड़ी के ग्रामीणों ने ग्रामीण क्षेत्र में ड्रोन द्वारा आबादी सर्वेक्षण कर अधिकार अभिलेख के निर्माण के लिए स्वामित्व योजना को निरस्त करने की मांग करते हुए तहसीलदार हुकुमसिंह निगवाल को एक आवेदन सौपा। इस दौरान सरपँच द्वारा भी ग्रामीणों का समर्थन किया गया और स्वामित्व योजना को निरस्त करने हेतु मांग की गई।