जमुई: गिद्धौर में बाइक दुर्घटना में युवक घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | May 19, 2026 गिद्धौर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हुई बाइक दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान मौरा निवासी 24 वर्षीय प्रशांत मिश्रा के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार प्रशांत किसी कार्य से बाइक से जा रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से दुर्घटना हो गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।