भदोही: भारत टॉकीज के पास अचेतावस्था में मिले शख्स को चिकित्सकों ने मृत घोषित किया, पुलिस जांच में जुटी
थाना भदोही क्षेत्र अंतर्गत भरत टॉकीज के पास स्थित देशी शराब ठेके के सामने रविवार रात एक व्यक्ति अचेतावस्था में पाया गया, जिसकी बाद में मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान मुरारी लाल गौतम (55) पुत्र स्व. अमरनाथ गौतम, निवासी ठकुरा रोड, गल्ला मंडी, भदोही के रूप में हुई है।