भदोही: छेड़ीबीर में शराब के नशे में फांसी पर लटक गया था युवक, दरवाजा तोड़कर पुलिस ने बचाई जान
भदोही जिले में ग्राम छेड़ीवीर निवासी 21 वर्षीय रवि उर्फ प्रदुम ने नशे की हालत में कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही पीआरवी-6242 पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से उतारा। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने उसे सीपीआर दिया और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।