भदोही: सुरियावां में नाबालिग से छेड़खानी और मारपीट के आरोपी को किया गया गिरफ्तार
थाना सुरियावां पुलिस ने नाबालिग से छेड़खानी, परिजनों से मारपीट व धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी श्यामलाल बिंद (निवासी गनेशरायपुर) को कम्पोजिट विद्यालय गनेशरायपुर के पास से गिरफ्तार किया गया।