भदोही: पीरखांपुर में सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वाले के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
थाना भदोही अंतर्गत ग्राम पिरखापुर में दीवार गिरने की झूठी सूचना सोशल मीडिया पर फैलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर जांच में पाया गया कि दीवार फखरुद्दीन अंसारी के निजी निर्माण कार्य के दौरान गिरी थी, और इसमें कोई मजदूर मलबे में नहीं दबा।