जहानाबाद: जहानाबाद में अग्निशमन पखवाड़े के तहत अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान, अग्निशमन पदाधिकारी ने दी जानकारी
जहानाबाद में 14 से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह सह अग्निशमन पखवाड़ा के तहत जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 17 अप्रैल को अग्निशमन विभाग द्वारा शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों, जिनमें आदित्य विजन भी शामिल है, सहित अन्य जगहों , पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान लोगों को आग से बचाव के उपाय, सतर्कता और आपात स्थिति में बचाव के उपाय बताए।