अभी-अभी चित्तौड़गढ़ में बड़ा सड़क हादसा! नरपत की खेड़ी सिक्स लेन पुलिया से आगे ईनानी मार्बल के पास भीलवाड़ा सिक्स लेन रोड की सर्विस रोड पर कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। मौके पर एंबुलेंस बुलाकर घायल बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया गया। बाइक सवार के पास मिले पहचान पत्र में उदयलाल पिता रतनलाल नाम दिखाई दे रहा है, जबकि आगे की जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पहचान संबंधी जानकारी की पुष्टि होना अभी बाकी है।