डिंडौरी: ग्रामीण क्षेत्र में प्री-मानसून मेंटेनेंस के चलते 33 केवी लाइन में आवश्यक मेंटेनेंस से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी
डिंडौरी सहित ग्रामीण क्षेत्र में प्री मानसून मेंटेनेंस के चलते 33 केवी लाइन में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के चलते 12 अप्रैल 2026 दिन रविवार को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी । दरअसल जिला जनसंपर्क विभाग ने शनिवार दोपहर 3:00 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मेंटेनेंस कार्य के चलते 11 केवी फीडर की लाइन भी प्रभावित रहेंगी ।