रायडीह: देशी कट्टा बरामद, आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Raidih, Gumla | May 28, 2026 गुमला जिले के रायडीह प्रखंड अंतर्गत सुरसांग थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के एक मामले में पुलिस को सफलता मिली है। सुरसांग थाना कांड संख्या-06/26, दिनांक 27 मई 2026, धारा 25(1-B)a/26 आर्म्स एक्ट के नामजद अभियुक्त भुनेश्वर प्रधान, पिता स्वर्गीय बुधना प्रधान, निवासी सन्याकोना हर्राटोली, थाना सुरसांग, जिला गुमला को पुलिस ने गिरफ्तार किया।