जानकारी शनिवार सुबह 11 बजे मिली खांडा सहरोल गांव में खेत पर काम करते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। राजेंद्र उर्फ राजू (30) पुत्र खेरू लाल जाटव घास काट रहे थे, तभी मोटर के स्टेटर का खुला तार संपर्क में आ गया। जोरदार करंट से वह गंभीर झुलस गए। परिजन उन्हें समरानिया अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर शाहबाद थाना पुलिस पहुंची।