बडोनी: दो नाबालिगों से छेड़छाड़ के मामलों में आरोपी बरी, बयानों में विरोधाभास बना आधार, जिला न्यायालय का फैसला
Badoni, Datia | May 7, 2026 दतिया जिले के दो अलग-अलग थानों में दर्ज नाबालिगों से छेड़छाड़ के मामलों में न्यायालय ने आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है। सिनावल और बड़ौनी थाने के इन मामलों में पीड़िताओं के बयानों में विरोधाभास और साक्ष्यों का अभाव मुख्य वजह रहा। सिनावल थाने में 19 अक्टूबर 2024 को 13 वर्षीय छात्रा ने वीर सिंह पर स्कूल से लौटते समय हाथ पकड़कर खींचने का आरोप लगाया था।