झांसी: रानीलक्ष्मी नगर में रेलवे कर्मचारी के घर चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
Jhansi, Jhansi | Apr 1, 2024 प्रार्थी अजय कुमार सान्या पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी रानी लक्ष्मी नगर रेलवे कॉलोनी झांसी में रहता है। रविवार समय सुबह 11:30 बजे अपने बच्चों के साथ घर में ताला बंद करके अपने प्लाट पर गया था। वापस करीब 3:30 बजे दोपहर में आया और कमरे का ताला खोलकर देखा तो पीछे के रास्ते से अज्ञात चोर द्वारा कमरे से जेवर व नगदी चुरा ले गया। लगभग ₹2 लाख की चोरी हुई है।