झांसी: अज्ञात कारणों के चलते बरुआसागर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Jhansi, Jhansi | Apr 1, 2024 बरुआसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदिवर नगर निवासी 21 वर्षीय अनिकेत पुत्र भइया लाल ने घर में बने कमरे की छत में लगे कुंदे की मदद से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों की मानें तो अनिकेत का किसी से कोई विवाद भी नहीं था लेकिन उसने इतना बड़ा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। मौके पर पहुंची फ़ॉरेंसिक टीम साक्ष्य एकत्र कर जांच में जुटी हुई है।