छिंदवाड़ा: पठरानाई में बोरवेल मशीन की टक्कर से युवक की मौत
बोरवेल मशीन ने मारी टक्कर, युवक की मौत छिंदवाड़ा. तेज रफ्तार बोरवेल मशीन ने खेत जा रहे युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार अनुराग पिता सुखचेन मालवीय निवासी पठरानाई जो अपने खेत जाने के लिए निकला था, गांव के बाहर पहुंचने पर वहां से गुजर रही बोरवेल मशीन ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया।