कुचायकोट: थाना क्षेत्र के NH-27 बलथरी चेकपोस्ट पर उत्तर प्रदेश से आ रहे 12 लोग शराब के नशे में गिरफ्तार
गोपालगंज जिला के उत्पाद विभाग ने उत्तर प्रदेश के तरफ से आ रहे शराब के नशा में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक एम रितेश कुमार ने आज सोमवार को दोपहर 2 बजे दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी लोगों को उत्पाद विभाग ने जांच पड़ताल के बाद न्यायीक हिरासत में भेज दिया गया है।