नगर के मोहल्ला हनीफगढ़ी में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, आधा दर्जन से अधिक घायल, पुलिस जांच में जुटी
Siyana, Bulandshahr | Jul 6, 2025
नगर के मोहल्ला हनीफगढ़ी में दो पक्षों में मामूली विवाद को लेकर जमकर लाठी डंडे चले। वहीं मारपीट के दौरान आधा दर्जन से भी अधिक लोग घायल हो गए। सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार को मोहल्ला हनीमगढ़ी में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान आधा दर्जन से भी अधिक लोग घायल हो गए।