हरिद्वार: एसपी GRP सरिता डोभाल ने रानीपुर स्थित राजकीय रेलवे पुलिस लाइन पहुंचकर किया औचक निरीक्षण
SP GRP सरिता डोभाल शनिवार को रानीपुर स्थित राजकीय रेलवे पुलिस लाईन पहुंची। यहां पहुंच कर उन्होंने यहां हो रहे तमाम निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने तमाम बैरकों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। यही नहीं शस्त्रागार और पुलिस मेस का भी SP ने निरीक्षण किया। उन्होंने राज्य के सभी रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाने और सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए।