भानपुरा: श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़, किया भागवत पूजन
ग्राम संधारा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ ने पहुंचकर पावन श्रीमद्भागवत जी का पूजन-अर्चन किया। इसके पश्चात उन्होंने व्यासपीठ पर विराजित कथा वाचक पं. श्री राम जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूर्व विधायक धाकड़ ने कथा का श्रवण करते हुए धार्मिक एवं आध्यात्मिक लाभ अर्जित किया। इस दौरान कथा स्थल पर श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया।